कौशाम्बी, मार्च 16 -- जिले में पहली बार होली पर्व की तस्वीर बदल गई। सरायअकिल को छोड़कर कहीं भी जिले में तीसरे दिन होली नहीं मनाई जाती थी, लेकिन अबकी बार सभी प्रमुख कस्बों व बाजारों में होली मनाई गई। इतना ही नहीं कपड़ा फाड़ होली का चलन खूब रहा। युवाओं की टोली तीसरे दिन पूरे रंगत में दिखी। जो भी मिला, उसको रोकर पहले रंग लगाया। इसके बाद जाने दिया। स्थानीय लोग मिले तो उनका कपड़ा फाड़ कर तारों पर लटका दिया गया। पुलिस लाइन में भी अबकी होली नए रंग रूप में दिखी। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में अफसर व पुलिस कर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ होली मनाई। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी कार्यकर्ताओं के साथ होली पर्व का खूब लुत्फ उठाया और एक दूसरे को दिन से बधाई दी। मंझनपुर में हुई फूलों की होली के बाद फाड़े गए कपड़े जिला मुख्यालय में पहली मर्तबा होली का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.