चंदौली, फरवरी 17 -- बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही ग्राम प्रधान की उदासीनता के चलते कस्बे में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। चारों ओर गंदगी का साम्राज्य फैला हुआ है। इससे उठ रही दुर्गंध से लोगों जीना दूभर हो गया है। इसकी शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे कस्बावासियों में आक्रोश गहराता जा रहा है। कस्बे के अधिकतर मोहल्लों में साफ-सफाई नहीं कया जा रहा है। यही नहीं समय से कूड़ा तक नहीं उठाया जाता है। कस्बे में नियुक्त सफाई कर्मी ग्राम प्रधान के निजी कार्यों में लगे हुए हैं। इससे सफाई व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। इससे चहुंओर गंदगी फैली हुई है। सफाई के अभाव में नालियां बजबजा रही है। इससे हर समय दुर्गध उठ रही है। इसके चलते स्थिति बद से बदतर हो गई है। आसपास के लोगों के अलावा आवागमन करने वाले नाक ...