सिद्धार्थ, जनवरी 8 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। जनपद में छात्राओं को आधुनिक एवं प्रयोगात्मक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग, कॉपर सर्जिकल एवं स्माइल फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से स्थापित स्टेम (विज्ञान, तकनीकी, अभियांत्रिकी एवं गणित) लैब के संचालन के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शहर के एक होटल में हुआ। यह प्रशिक्षण कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के लिए संपन्न हुआ। इसमें बताया गया कि स्टेम लैब के धरातल पर संचालन से बालिकाओं में नवाचार, तर्कशक्ति और समस्या समाधान की क्षमता विकसित होगी जो उन्हें वर्तमान समय की प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं और भविष्य की चुनौतियों के लिए आत्मनिर्भर बनाएगी। प्रशिक्षण में बताया गया कि स्माइल फाउंडेशन की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग एवं कॉपर सर्जिकल के सहयोग से कस्तूरबा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.