गंगापार, जून 21 -- प्रभारी बीएसए ने फूलपुर के हरभानपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और बीआरसी का औचक निरीक्षण किया और अपने अधीनस्थों को आवश्यक दिशानिर्देश दिये। जनपद के प्रभारी बीएसए देवव्रत सिंह शनिवार दोपहर औचक रूप से अपनी टीम के साथ क्षेत्र के हरभानपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंच गये। वहां उन्होने अभिलेखों, छात्राओं के छात्रावास व कक्षाकक्ष को देखा। उन्होने वार्डेन से कहा कि छात्राओं को विद्यालय खुलने पर समस्त विभागीय सुविधाएं मुहैया कराने में कोई कोताही न बरतें। इसके बाद फूलपुर स्थित बीआरसी का प्रशिक्षण कक्ष, कार्यालय, आरओ व्यवस्था का निरीक्षण किया और संतुष्टि जाहिर की। उनके साथ जिला समन्वयक एमडीएम राजीव त्रिपाठी, बीईओ बहरिया धर्मेन्द्र मौर्या, बीईओ फूलपुर प्रदीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। बीआरसी मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.