जहानाबाद, दिसम्बर 23 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता प्रखंड के टेहटा स्थित कस्तूरबा विद्यालय परिसर छात्राओं को कराटे प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उदघाटन बीईओ नरेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के समय मे सभी छात्राओं को कराटे सीखना चाहिए। इससे आत्मरक्षा के साथ कई तरह के लाभ मिलता है। मानसिक विकास के साथ एकाग्रता आती है। जिससे एक सक्षम नागरिक बनने में मदद मिलती है । प्रशिक्षण 36 दिनों तक चलेगा। जिसमें कस्तूरबा विद्यालय के साथ कन्या मध्य विद्यालय की छात्राएं भाग लेगी। इस अवसर पर वार्डन कविता कुमारी एवं शिक्षक लोग उपस्थित थे। फोटो- 23 दिसंबर जेहाना- 10 कैप्शन- टेहटा कस्तूरबा विद्यालय में मंगलवार को कराटे प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल छात्राएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.