गिरडीह, मार्च 6 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि धनवार प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत बरामो स्थित कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं के लिए करोड़ों की लागत से बनाए जा रहे दो मंजिला शौचालय भवन तथा आवास निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है जिसको लेकर कस्तूरबा बालिका विद्यालय के वार्डेन सहित कर्मियों ने खासा नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि संवेदक तथा सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के मिली भगत से भवन निर्माण में घोर अनियमितता बरती जा रही है। कहा कई बार विरोध करने के बाद भी कोई सुधार नही किया गया। और ना ही हमलोगों के शिकायत के बाद भी कोई पहल की गई है। बताया कि देव कंट्रक्शन के द्वारा शौचालय निर्माण के बुनियादी स्तर से लेकर छत ढलाई तक में घोर अनियमितता बरती गई है। कहा कि ना तो कभी जेई द्वारा कोई पहल किया गया और ना ही संवेदक द्वारा कार्यों में सुधार किया गया है। कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.