बांका, दिसम्बर 6 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के राजपुर गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को शुक्रवार को मंदार का परिभ्रमण कराया गया। परिभ्रमण के दौरान छात्राओं को मंदार पर्वत के धार्मिक, पौराणिक और ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन कराया गया और मानव जीवन में उनके महत्त्व की जानकारी दी गई। छात्राओं को वहां का इतिहास और धार्मिक मान्यताओं के बारे में भी जानकारी दी गई। मंदार पर्वत के भ्रमण के दौरान छात्राओं में काफी कौतूहल और उत्साह देखा गया। इस परिभ्रमण में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की संचालिका कल्पना राजन, प्रभारी वार्डन प्रियंका कुमारी, शिक्षिका ज्योति मुर्मू, लेखापाल रमेश चौरसिया, विद्यालय की रसोइया और रात्रि प्रहरी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...