उन्नाव, फरवरी 21 -- गंजमुरादाबाद, संवाददाता। कस्तूरबा विद्यालय में शुक्रवार को एक साथ छह बालिकाओं की तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंजमुरादाबाद कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली संध्या, स्तुति, सविता, प्रिया, अंशिका व सिमरन की तबियत बिगड़ने पर इन्हें सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। डॉक्टर महेंद्र पटेल ने कहा कि कुछ बच्चियों को त्वचा संबंधी एलर्जी की शिकायत थी तो कुछ जुकाम व बुखार से पीड़ित थी। जिनका इलाज किया गया है। हालांकि, एक साथ छह छात्राओं के बीमार पड़ने से लोगों ने विद्यालय स्टाफ को लेकर तरह तरह की चर्चा होती रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.