बलरामपुर, फरवरी 13 -- बलरामपुर, संवाददाता। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में वर्ष 2024-25 के अंतर्गत रिक्त 20 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए। उच्च मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों में पूर्णकालिक एवं अंशकालिक शिक्षिकाएं, लेखाकार, चपरासी तथा रसोइया के पद शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि कस्तूरबा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सुचारु संचालन के लिए रिक्त पदों का भरना आवश्यक था। इस अवसर पर बालिका शिक्षा जिला समन्वयक निरंकार पांडेय, पटल सहायक आशुतोष कुमार मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.