बोकारो, जुलाई 17 -- कस्तूरबा ढोरी में संस्कृति ज्ञान महा अभियान फुसरो। बुधवार को कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन ढोरी में संस्कृति ज्ञान महा अभियान की शुरुआत की गई। सभी बहनों को संस्कृत बोधमाला की पुस्तक वितरित की गई। प्रभारी प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार महतो ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य नैतिक मूल्यों का विकास, राष्ट्रीय चेतना का विकास, युवाओं का सशक्तिकरण एवं भारतीय संस्कृति का संरक्षण है। अतः हम सभी शिक्षक एवं विद्यार्थियों को चाहिए कि हम इस अभियान से अधिक से अधिक को जोड़ें। सचिव धीरज कुमार पांडे ने कहा यह अभियान में भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना विकसित करने के साथ-साथ उनमें राष्ट्रवाद, सामाजिक जिम्मेदारी और नैतिक चेतना की भावना को भी बढ़ावा देता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...