कौशाम्बी, अगस्त 1 -- मंझनपुर, संवाददाता। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को सम्राट उदयन सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बनाए जा रहे एकेडमिक ब्लॉक, अतिरिक्त कक्ष व कंप्यूटर लैब के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर किया। मामले में उन्होंने अधिशासी अभियंता यूपीसीएलडीएफ को प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला समन्वयक, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को नियमित भ्रमण कर निर्माण कार्यों में प्रगति सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए। प्रोजेक्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.