बरेली, दिसम्बर 9 -- ‎बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से महिला शक्ति केंद्र, थाना सुभाषनगर बरेली की प्रभारी व टीम ने शिकायत पेटिका स्थापित की। इस दौरान छात्राओं को अधिकारियों के निर्देशों से अवगत कराते हुए बिना भय अपनी शिकायतें गोपनीय रूप से दर्ज करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। टीम ने बालिकाओं और स्टाफ से संवाद कर सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। टीम में सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय, प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक रामकिशन सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...