जमशेदपुर, अगस्त 9 -- पटमदा: रक्षाबंधन का उत्सव एक ओर जहां पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है और बहनें राखी बांध कर भाइयों की सलामती की कामना कर रहे हैं। वहीं भाई -बहनों के प्रेम और कर्तव्य का यह पर्व शनिवार को पटमदा के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बांगुड़दा में भी मनाया गया। यहां रहकर पढ़ाई करने वाली सैकड़ों बहनों से राखी बंधवाने के लिए उनके भाइयों की लंबी कतार सुबह से दोपहर एक तक लगी रही। इसमें अधिकांश छात्राओं के अभिभावक भी मौजूद रहे और सभी ने एक साथ मिलकर उत्सव का आनंद लिया। इस संबंध में वॉर्डन रजनी मुर्मू ने बताया कि अधिकांश अभिभावक अपने छोटे -छोटे बच्चों को लेकर विद्यालय पहुंचे और भाई - बहनों के बीच का प्रेम व उत्साह देखकर सभी काफी खुश नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.