चाईबासा, नवम्बर 16 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के पिल्लई हॉल में शनिवार को झारखंड राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री दीपक बिरुवा, प्रमंडलीय आयुक्त नेलसन एयोन बागे, उपायुक्त चंदन कुमार, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा द्वारा दीप प्रज्वलित कर भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर में पुष्प आर्पित कर उनको नमन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूली बच्चे-बच्चियों के द्वारा झारखंड स्थापना दिवस आधारित थीम पर सुंदर गीत, नृत्य और नाटक का मंचन किया गया। इसे कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथि और दर्शकों ने खूब सराहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चक्रधरपुर, द्वितीय स्थान नेताजी सुभाष चंद्र ब...