लखनऊ, मार्च 19 -- कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में विभिन्न पदों पर जल्द ही बड़े पैमाने पर भर्तियां होंगी। कुल 2642 पदों पर होने वाली इन नियुक्तियों में महिलाओं को शीर्ष प्राथमिकता दी जाएगी। इन नियुक्तियों में आधे से अधिक पद अंशकालिक हैं जबकि शेष बचे पदों पर पूर्णकालिक भर्तियां की जाएंगी। विभिन्न विषयों के शिक्षक एवं लेखाकार समेत सहायक रसोइयें के पद पूर्णकालिक हैं जबकि कम्प्यूटर, कला एवं क्राफ्ट तथा शारीरिक शिक्षा के शिक्षक का पद अंशकालिक है। इसके अलावा लैब असिस्टेंट, कार्यालय अधीक्षक, स्टोर कीपर, केयर टेकर, चपरासी, चौकीदार आदि के पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। सभी पद मानदेय के हैं। प्रदेश में कुल 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में से 249 केजीबीवी में जल्द ही अशंकालिक एवं पूर्णकालिक रूप में नियुक्तियां की जाएंगी। सभ...