बोकारो, अक्टूबर 12 -- बोकारो, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर शनिवार को जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के थीम पर रंगोली, पोस्टल व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी व महिला पर्यवेक्षिकाओं के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। ज्ञातव्य हो कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस वर्ष 2012 से बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर ध्यान देने और लड़कियों के सशक्तिकरण और उनके मानवाधिकारों की पूर्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक थीम के साथ मनाया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...