महाराजगंज, अगस्त 1 -- महराजगंज, निज संवाददाता। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ रही छात्राओं की हर समस्या समाधान और उनके करियर काउंसिलंग को लेकर जिला प्रशासन ने नई पहल की है। डीएम संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर बीएसए रिद्धी पांडेय ने महिला अधिकारियों की टीम तैयार की है। इन महिला अधिकारियों को मेंटर के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। महिला अधिकारी कस्तूरबा विद्यालयों पर पहुंचकर छात्राओं से सीधे रूबरू हो रही हैं और उनकी समस्या सुन रही हैं। उसका समाधान भी करा रही हैं। साथ ही उन्हें प्रशासिनक अधिकारी बनने व अन्य करियर चुनने को मार्गदर्शन भी कर रही हैं। गुरुवार को जब महिला अधिकारियों की टीम विद्यालयों पर पहुंची तो छात्राओं का उत्साह बढ़ गया। छात्राओं ने अपने मन की बात कर मन का बोझ हल्का किया। ढेर सारे सवाल पूछी और समाधान पाकर संतु...