नवादा, जनवरी 20 -- रजौली, एप्र/निसं। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रजौली की दो छात्राएं नीतू कुमारी और नौसी शाहीन को नौकरी मिलने पर सोमवार को सम्मानित किया गया। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बालकृष्ण यादव ने दोनों छात्राओं को माला, गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय की वार्डन रेखा कुमारी ने बताया कि दोनों छात्राओं ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से पढ़ाई की है। दोनों शुरू से ही पढ़ने में तेज थी और मन लगाकर पढ़ाई करती थी। प्रखंड के महादेव मोड़ निवासी कारू राजवंशी की पुत्री नीतू कुमारी को 2011 में उक्त विद्यालय में नामांकन करवाया गया एवं महसई निवासी शमशेर आलम की पुत्री नौसी शाहीन को 2010 में नामांकन दाखिल हुआ था। उसके बाद वे दोनों अपने सपनों की उड़ान लेकर दिन-रात मेहनत कर आज इस मुकाम पर पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.