लखीमपुरखीरी, जनवरी 24 -- पसगवां ब्लाक के कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्टडी टेबल व शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। बा स्कूल की प्रभारी वार्डन अस्मिता सिंह के संयोजन व शिक्षक सत्येंद्र बहादुर सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यालय की 150 छात्राओं को टेबिल वितरित की। विधायक ने कहा कि सरकार बेटियों की शिक्षा एवं सुरक्षा के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। इस अवसर पर बीईओ संजीव भारती, श्रीकांत सिंह, अरविंद शुक्ला, प्रधान संघ अध्यक्ष गौरव सिंह, प्रधान सोहन सिंह ,प्रभाकर मिश्रा,इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह सहित बा स्कूल का स्टाफ व बच्चे...