मोतिहारी, मई 16 -- चिरैया, निज संवाददाता प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका वद्यिालय की छात्राओं को करीब तीन किमी.दूर जगन्नाथ उच्च माध्यमिक वद्यिालय में टैग कर दिया गया है। जिसके कारण छात्राओं को वहां आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले से यह वद्यिालय राजकीय आदर्श मध्य वद्यिालय से टैग था। लेकिन सरकारी नीति के अनुसार उक्त वद्यिालय को प्राथमिक वद्यिालय में तब्दील कर दिया गया है। कस्तूरबा वद्यिालय के समीप ही महादेव साह उच्चतर माध्यमिक वद्यिालय है। वहीं उत्क्रमित मध्य वद्यिालय बेलही की दूरी आधा किमी है। छात्राओं ने इन में से किसी एक वद्यिालय में टैग करने की मांग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.