पूर्णिया, फरवरी 13 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। पूर्णिया जिलाधिकारी के निर्देश पर धमदाहा एसडीएम द्वारा गठित अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के चार आवासीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में धमदाहा अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अवधेश कुमार, धमदाहा नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी दिव्या मिश्रा तथा अवर निरीक्षक पल्लवी कुमारी शामिल थीं। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों की टीम ने सर्वप्रथम आवासीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का जायजा लिया। जांच के दौरान विद्यालय में बच्चों के बैठने के लिए बेंच-डेस्क की कमी पाई गई। वहीं वाई-फाई कनेक्शन उपलब्ध नहीं होने के कारण स्मार्ट क्लास की पढ़ाई बाधित हो रही थी। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की वार्डन उषा कुमारी एवं लेखापाल रणविजय सिंह से विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ करते हुए आव...