सिमडेगा, फरवरी 8 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय में शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह नामांकन कक्षा कक्षा छह, सात, आठ और नौ में कोटिवार छात्राओं के लिए किया जा रहा है। विद्यालय की वार्डन पूनम साहू ने बताया कि नामांकन के अंतर्गत अनाथ, एकल अभिभावक की संतान, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली, आदिम जनजाति की बालिकाओं तथा वे छात्राएँ जो किसी कारणवश शिक्षा से वंचित रह गई हैं या पढ़ाई छोड़ चुकी हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। नामांकन हेतु इच्छुक छात्राओं के लिए यह आवश्यक होगा कि उनके आवेदन पत्र माता समिति द्वारा अनुशंसित हों। सभी संबंधित आवेदन पत्र विद्यालय में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा किए जाएंगे। विद्यालय प्रबंधन समिति ने अभिभावकों से अपील की है कि वे पात्र बच्चियों क...