बक्सर, जनवरी 29 -- पेज-03 के लिए दुखद फोटो-12, कैप्सन :- छात्रा की मौत के सीएचसी में जांच करती पुलिस चौसा, एक संवाददाता। प्रखंड के बनारपुर गांव में स्थित कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में गुरुवार को एक छात्रा की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मौत के साथ ही विद्यालय सहित पूरे गांव में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शव को पोस्टमार्टम के लिए पुराना सदर भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड के बनारपुर गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा सातवीं में पढ़ने वाली छात्रा मोहिनी कुमारी की तबीयत खराब हो गई। बीमार छात्रा को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। अस्पताल ले जाने के क्रम में रेलवे गुमटी बंद था। काफी देर तक गुमटी नहीं खुलने के कारण उसे गोद में उठाकर अस्पताल पहुंच...