महाराजगंज, दिसम्बर 10 -- सोनौली (महराजगंज), हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल कस्टम एजेंट्स फेडरेशन नेपाल ने नए नियमों के विरोध में मंगलवार को देशभर के सीमा शुल्क कार्यालयों में हड़ताल के साथ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं सोनौली सीमा से सटे बेलहिया भंसार के एजेंटों ने दूसरे दिन भी काम नहीं किया। सीमा शुल्क अधिनियम 2082 का विरोध कर रहे फेडरेशन की हड़ताल से कोई भारतीय मालवाहक वाहन पास नहीं हो सका। सोनौली सीमा पर मालवाहकों का छह किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बेलहिया भंसार में सोमवार को भी एजेंटों ने हड़ताल की थी। फेडरेशन के अध्यक्ष प्राचीन कुमार थाब ने कहा कि सीमा शुल्क अधिनियम 2082 में शामिल कुछ प्रावधानों ने ऐसा माहौल बना दिया है, जो सीमा शुल्क एजेंटों के पेशेवर अधिकारों और हितों को प्रभावित कर रहे हैं। ये नियम काम में आसानी और यहां तक कि अंतरराष्ट्रीय व्य...