फरीदाबाद, फरवरी 13 -- पलवल, संवाददाता। हसनपुर थाना इलाका में कस्टमर केयर कर्मचारी बात कर महिला के खाते से एक लाख 75 हजार निकलने का मामला प्रकाश में आया है। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर क्राइम थान इंचार्ज नवीन कुमार ने बताया कि हसनपुर निवासी मधु ने अपनी शिकायत में बताया कि 5 फरवरी को सुबह उनके पास एक अज्ञात नंबर से वाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक कस्टमर केयर कर्मचारी बताया और यूपीआई संबंधी समस्या का झांसा दिया। बातचीत के दौरान आरोपी ने महिला से बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल कर ली। इसके तुरंत बाद उनके बैंक खाते से 1 लाख 75 हजार 682 रुपये निकाल लिए गए। ठगी का एहसास होने पर महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मधु की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.