औरंगाबाद, जनवरी 4 -- दाउदनगर प्रखंड में राष्ट्रीय युवा कसौंधन वैश्य महासभा और राष्ट्रीय कसौंधन महिला महासभा के 10वें स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के साथ राष्ट्रीय महाअधिवेशन का शुभारंभ हुआ। महाअधिवेशन का उद्घाटन ओबरा विधायक डॉ प्रकाश चंद्र और गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद जीवन कुमार ने किया। औरंगाबाद नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता, वैश्य चेतना समिति बिहार के अध्यक्ष इंजीनियर सुंदर साहू, जीतेंद्र गुप्ता, अमित गुप्ता, कुदरा की जिला पार्षद श्वेता गुप्ता, महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश प्रसाद कसौंधन, संस्थापक अध्यक्ष संतोष कसौंधन, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र कसौंधन, शिवप्रसाद कसौंधन, श्रवण कसौंधन, रचना कसौंधन और गोमती कसौंधन उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि कसौंधन समाज की परंपरा ऋषि संस्कृति से जुड़ी हुई है और...