मेरठ, फरवरी 13 -- गंगानगर। कसेरू बक्सर में जलभराव होने की वजह से बुधवार को व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि जलभराव की वजह से उनका व्यापार चौपट हो गया है। गुस्साए व्यापारियों ने बताया कि महापौर एवं नगर निगम के अधिकारियों को जलभराव दिखाने के बाद भी समाधान नहीं हुआ है। कसेरू बक्सर चौपले से लेकर गंगानगर डिवाइडर रोड तक बनाए जा रहे मुख्य नाले का निर्माण कार्य बीते आठ महीनों से बंद पड़ा है। लालपार्क कॉलोनी के पास खड़े दो पेड़ नाले के निर्माण कार्य में सामने आ रहे हैं। बताया कि नगर निगम द्वारा वन विभाग को पेड़ काटने के लिए कहा गया है। लापरवाही का आलम यह है कि आठ महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी पेड़ नहीं काटे गए हैं। कसेरू बक्सर चौपले के पास जलभराव होने की वजह से व्यापारी एवं आसपास के लोग परेशान हैं। बुधवार को तिलकपुरम कॉलोनी में जलभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.