कौशाम्बी, अक्टूबर 10 -- पिपरी थाने के कसेंदा गांव में गुरुवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज मामले में दस नामजद समेत 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कसेंदा गांव निवासी रमेश कुमार पुत्र दिर्गज ने बताया कि गांव के ही एक युवक से उसका विवाद चल रहा है। कई बार दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका है। गुरुवार रात इसी बात को लेकर विवाद हुआ। महिला ने विरोध किया तो दोनों पक्षों से दर्जन भर लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए। हमला कर दिया। ईंट-पत्थर चलाए। मारपीट में रमेश पक्ष से संजू देवी, दिनेश कुमार, ठूर्रा और दिर्गज घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद भी विवाद शांत नहीं हुआ। जानकारी के बाद पिपरी थाना की ...