चतरा, जनवरी 4 -- चतरा, प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक, चतरा को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम कसियाडीह स्थित एक कच्चे मकान में चोरी का सामान छुपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम कसियाडीह में छापेमारी की, जहां से दो नाबालिग बालकों को निरुद्ध किया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान दोनों नाबालिगों की निशानदेही पर उक्त कच्चे मकान से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया। निरुद्ध बालकों ने स्वीकार किया कि बरामद सभी सामान की चोरी उन्होंने ही की है। पुलिस के अनुसार, बरामद सामान पूर्व में दर्ज कई चोरी के मामलों से संबंधित है। इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 411/25, 421/25, 02/26 एवं 03/26 अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता (इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.