अल्मोड़ा, जून 7 -- राज्यपाल सेवा निवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने जिले के भ्रमण के अंतिम दिन शनिवार को आध्यात्म का आनंद लिया। वह मुख्यालय के कसारदेवी मंदिर से रानीखेत काकड़ीघाट के ऐतिहासिक ज्ञान वृक्ष (पीपल का पेड़) और स्वामी विवेकानंद आश्रम पहुंचे। पूजा-अर्चना, जलाभिषेक कर ध्यान लगाया और देश प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। शनिवार सुबह राज्यपाल कसारदेवी मंदिर पहुंचे। मंदिर की सुंदरता और वातावरण को देख राज्यपाल अभीभूत हुए। इस दौरान उन्होंने पूजा अर्चना की और कुछ देर ध्यान लगाया। कहा कि वह स्वयं को भाग्यशाली मान रहे हैं। अगर भविष्य में मौका मिला तो वह फिर कसारदेवी दर्शन को आएंगे। यहां आकर एक अलग ही सुकून और शांति का अहसास हुआ। यहां की दिव्यता और शांति लोगों को आकर्षित करने वाली है। स्वामी विवेकानंद जैसे महान व्यक्तित्व ने यहां आकर ...