बोकारो, फरवरी 25 -- कसमार, प्रतिनिधि। झारखण्ड सरकार के निर्देश पर कसमार प्रखण्ड के सभी पंचायत सचिवालय में कार्यरत पंचायत सहायकों का प्रखण्ड स्तरीय चार दिवसीय प्रशिक्षण कसमार प्रखण्ड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को समाप्त हुआ। उक्त ट्रेनिंग में पंचायत सहायकों के अलावा सभी पंचायतों के मुखिया एवं पंचायत सचिव भी शामिल हुए। मास्टर ट्रेनर प्रकाश चन्द्र झा व रिसोर्स पर्सन सुनिता देवी ने प्रशिक्षण पूरा कराया। विदित हो कि पंचायत सचिवालयों में तकरीबन एक वर्ष पूर्व ग्रामसभा के माध्यम से पंचायत सहायकों का चयन किया गया था। तब से वे बगैर किसी प्रशिक्षण के ही कार्य करते आ रहे हैं। पंचायत सहायक पंचायत सचिवालयों में स्थापित ग्राम पंचायत सहायता केन्द्र के संचालक की भूमिका निभाएंगे तथा ग्रामीणों के सभी प्रकार के आवेदन को प्राप्त कर पावती निर्गत करते हुए फ...