बोकारो, सितम्बर 15 -- कसमार प्रखंड के मंजूरा स्थित प्रजापति टोला में सोमवार को झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की ग्राम समिति मंजूरा के द्वारा डॉ रत्नप्पा कुम्भार प्रजापति की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनायी गयी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ रत्नप्पा के जीवन और योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि डॉ रत्नप्पा का जन्म 15 सितंबर 1909 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के शिरोल तहसील में हुआ था। भारत की आजादी की लड़ाई में वे कई बार जेल गये और भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण उन्हें छह साल तक भूमिगत भी रहना पड़ा। उनके संघर्षों और बलिदानों के लिए उन्हें देशभक्त की उपाधि दी गयी। समिति के अध्यक्ष प्रकाश प्रजापति ने कहा कि देश की आजादी के बाद वे 24 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान सभा के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले नेताओं में शाम...