बोकारो, जनवरी 12 -- राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को कसमार प्रखंड अंतर्गत बगदा पंचायत भवन में युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करते हुए नेतृत्व क्षमता का विकास, राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहयोगिनी संस्था के समन्वयक प्रकाश कुमार महतो ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होती है। यदि युवा सही दिशा में आगे बढ़ें तो समाज और देश में सकारात्मक बदलाव सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.