बोकारो, फरवरी 23 -- कसमार, प्रतिनिधि । मध्य प्रदेश के खजुराहो महोत्सव 2026 में कसमार प्रखंड के सिंहपुर स्थित जागो जगाओ सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों ने दो दिनों तक घोड़ा लोक नृत्य की प्रस्तुति की। इस दौरान देश के अलग अलग हिस्से से लोकनृत्य के कलाकारों ने हिस्सा लिया था। इसमें झारखंड से भी चार सांस्कृतिक दलों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान पहले दिन खजुराहो महोत्सव में पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम समेत अन्य आगंतुकों के स्वागत के लिए कसमार की जागो जगाओ सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों को मौका मिला। इस दौरान मध्य प्रदेश के सीएम ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जागो जगाओ सांस्कृतिक कला मंच के निदेशक विनोद महतो रसलीन ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में झारखंड राज्य से कुल चार सांस्कृतिक कला दलों को झारखंड लोक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.