बोकारो, फरवरी 20 -- रमजान का माह गुरुवार से शुरू हो गया। गुरुवार को पहली रोजा के साथ इस्लाम धर्मावलंबियों ने इस पाक माह की शुरुआत की। कसमार प्रखंड के मुस्लिम बहुल गांव में रमजान शुरू होते ही गांव में चहल पहल दिखने लगी है। कसमार प्रखंड के गर्री निवासी अंजुमन कमेटी के सदर मो शेरे आलम के साढ़े छह वर्षीय पुत्र शाजिल नजीर एवं अशफाक आलम के सात वर्षीय पुत्र आरिश नजीर ने भी इस अवसर पर पहली रोजा से माहे रमजान की शुरुआत की। दोनों बच्चों ने बताया कि वे दोनों इस साल पहली बार रोजा रख रहे हैं। दोनों ने कहा उनकी पढ़ाई लिखाई के साथ परीक्षा भी चल रही है, इसके बावजूद अल्लाह की इबादत में भी दोनों ने रोजे की शुरुआत की है। आगे भी रोजा जारी रखेंगे। ये दोनों नन्हे रोजेदार कसमार के चर्चित समाजसेवी व हाजी स्व डिप्टी नजीर के पोते हैं। इधर रोजे की शुरुआत होते ही सेवइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.