बोकारो, अगस्त 29 -- कसमार प्रखंड के दांतू निवासी भाजपा नेता मुरलीधर नायक की मां तथा दांतू पंचायत की पूर्व मुखिया किरण देवी की सास सीता देवी (उम्र 90) का गुरुवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे निधन हो गया। बताया गया कि वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। गुरुवार की शाम को अचानक हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे चार पुत्र गंगाराम नायक, नागेश्वर नायक, बलदेव, नायक और मुरलीधर नायक समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गयी हैं। मुरलीधर नायक ने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए उन्हें शुक्रवार की सुबह बनारस ले जाया जाएगा। उनके निधन पर बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण, जिला बीस सूत्री समिति के पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक, स्थानीय पंसस नागेंद्र नायक, भाजपा नेता संजय त्यागी, माथुर मंडल, अजीत दसोंधी, गोपाल दसौंधी, महेंद्र नायक, पेटरवार प्रखंड अध...