बोकारो, जनवरी 9 -- कसमार, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमार में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। कसमार बीडीओ नम्रता जोशी, सीओ नरेंद्र कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि शेरे आलम, सांसद प्रतिनिधि बानेश्वर महतो, प्रखंड बीस सूत्री कमेटी अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवाब एवं मुखिया गीता देवी ने मेले का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य मेले में एलोपैथी, यूनानी एवं होमियोपैथी से जुड़े अलग अलग बीमारियों के इलाज एवं चिकित्सीय सलाह के लिए 22 स्टॉल लगाए गए थे। स्वास्थ्य मेला में महिला एवं शिशु, मलेरिया, फाइलेरिया, टीबी, कुष्ठ सहित अन्य कई बीमारियों के स्टॉल लगे थे। शिविर में 376 मरीजों की स्वास्थ्य जांच के साथ उन्हें आवश्यक दवाइयां दी गयी। शिविर में 40 मरीजों को आयुष्मान एवं आभा ...