बोकारो, जून 3 -- बोकारो जिले के पेटरवार स्थित कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़े कृषि वैज्ञानिकों का एक दल रविवार को कसमार प्रखंड के करकट्टा कला, चैनपुर, बरईखुर्द, जम्हार, चंडीपुर, मायापुर, मेढ़ा, कुरको एवं रांगामाटी पहुंचा, जहाँ विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत किसानों को खेती किसानी से जुड़े विभिन्न प्रकार की जानकारी दी। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों के दल ने आम बागवानी, टपक सिंचाई योजना और खेतों में लगी फसलों का निरीक्षण किया। साथ हीं विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों से सीधा संवाद किया और विभिन्न फसलों के संबंध में उन्हें जानकारी दी। इस अवसर पर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ अरूण नाथ पुरान ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से शुरू किया गया है, जो 12 जून तक चलेगा। इसके तहत कार्यक्रम चलाया जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.