एटा, मई 14 -- रूपये के लेन-देन के विवाद में कस्बा जैथरा में दिन दहाड़े फायरिंग हो गई। फायरिंग होते देख बाजार में भगदड़ मच गई। लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए। गोली भी एक दो नहीं चली गई है। एक दर्जन से अधिक फायर किए गए। फायरिंग की सूचना पर मिलने पर थाना पुलिस के अलावा सीओ अलीगंज ने भी निरीक्षण किया है। बुधवार की सुबह बाजार खुल गया था। धीरे-धीरे बाजारों में भीड़ आ गई थी। अचानक इसी समय फायर होने की आवाज सुनाई दी। एक दो फायर पर तो लोगों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन जब लगातार फायरिंग हुई तो लोग दहशत में आ गए। गोली से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगी। हालात यह हो गए कि कुछ लोगों ने दुकानों को भी बंद कर दिया। फायरिंग बंद होने के बाद भी लोग काफी देर तक सड़कों पर दिखाई नहीं दिए। फायरिंग किसने और क्यों की यह बोलने वाला कोई नहीं है। ...