बहराइच, फरवरी 10 -- तेजवापुर, संवाददाता । कश्मीर में रोजी रोटी की तलाश में गए युवक की सड़क हादसे में मौत क्या हुई। उसके परिजनों पर वज्रपात हो गया। शव पैतृक गांव पहुंचते ही वृद्धा मां गश खाकर बेहोश होकर भूमि पर गिर गई। पत्नी बदहवाश हो गई। बेटियों की आंखें रो कर सूज गई। अंतिम संस्कार कर दिया गया है। हरदी थाने क्षेत्र के गदामार खुर्द के मजरे ठेकेदारपुरवा गांव निवासी घिरौउ (65) के जीवन में यह करूण दास्तां तब हुई। जब उनके जवान बेटे श्रीचंद साहू (29) की जम्मू कश्मीर में हुए सड़क हादसे में इलाज के दौरान मौत हो गयी। श्रीचंद साहू परिवार की जीविका चलाने के लिए जम्मू कश्मीर प्रदेश में रहकर काम करता था। उसके चचेरे भाई अनिल कुमार साहू ने बताया कि 27 जनवरी को रोजी- रोटी की तलाश में घर से जम्मू कश्मीर गया था। जहां पर वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। 2 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.