श्रीनगर, नवम्बर 11 -- जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक बहु-राज्य आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जिसमें अब तक नौ लोगों की गिरफ्तारी और 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक, बम बनाने की सामग्री और दो एके-सीरीज हथियार जब्त किए गए हैं। जांच का पहला सुराग पुलिस को एक मामूली सी घटना से मिला। ये सुराग मध्य अक्टूबर में श्रीनगर के नौगाम इलाके में लगे जैश के धमकी भरे पोस्टरों से मिला था।पोस्टरों से खुली जांच की दिशा टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इन पोस्टरों में सुरक्षा बलों को धमकी दी गई थी। ऐसा दृश्य 2019 के बाद बहुत कम देखा गया था। इससे श्रीनगर के एसएसपी जी. वी. सुनीप चक्रवर्ती का ध्यान गया, जो इससे पहले ऑपरेशन महादेव में पहलगाम के तीन आतंकियों के सफाए में शामिल रहे थे। उन्होंने आदेश दिया कि यह पता लगाया जाए कि पोस्टर लगान...