नई दिल्ली, मार्च 16 -- भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाला लश्कर-ए-तैयबा का मौस्ट वॉन्टेड आतंकी अबू कताल शनिवार रात पाकिस्तान में ढेर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक अनजान हमलावरों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि अबू कताल आतंकी हाफिज सईद का करीबी था। इसे अलावा भारत में हमलों की साजिश रचने में उसका अहम हाथ रहता था। बीते साल 9 जून को शिवखोड़ी से लौट रही बस पर तीर्थयात्रियों पर हमला करवाने में भी उसका हाथ था। इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई थी। अबू कताल कश्मीर में आतंकी साजिश में लगा ही रहता था। वहीं पाकिस्तान में वह आराम से रह रहा था। राजौरी जिले के धंगरी गांव में आम नागरिकों को निशाना बनाने वाले आतंकी हमले में भी उसका नाम आया था। 2023 की चार्जशीट में एनआई ने उसका नाम शामिल किया था। यहां एक विस्फोट में सात लोगों की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.