नई दिल्ली, मार्च 21 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को लेकर पहले की केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों का महिमामंडन होता था, जनाजों का जुलूस निकाला जाता था। हमारे समय में भी आतंकवादी मारे गए और ज्यादा मारे गए, लेकिन किसी के जनाने का जुलूस नहीं निकाला गया। जो आतंकवादी जहां मारा जाता है, वहीं दफना दिया जाता है। अमित शाह ने कहा कि पहले कश्मीर में आए दिन पड़ोसी देश से आतंकी घुसकर बम धमाके किया करते थे। एक भी त्योहार ऐसा नहीं था, जोकि चिंता के बगैर जाता था। लेकिन अब केंद्र सरकार का रवैया लचीला होता था, बोलने में डर लगता था। वोट बैंक का डर था। लेकिन पीएम मोदी के आने के बाद आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। संसद में गृह मंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.