नई दिल्ली, जनवरी 5 -- उत्तर भारत में रविवार को सर्दी का प्रकोप और बढ़ गया, राजधानी में दिन का तापमान गिर गया और राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोहरे के कारण दृश्यता बाधित रही। कश्मीर में भी तापमान शून्य से नीचे बना रहा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में घाटी के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में कोहरा गिरने की भविष्यवाणी की गई है। कोहरे के साथ पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाएं ठंड में इजापा करेंगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, रिज क्षेत्र ...