रांची, फरवरी 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मेरा भारत युवा केंद्र द्वारा आयोजित कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को आईएचएम रांची में विशेष सत्र हुआ। इसमें जम्मू-कश्मीर के छह जिलों से आए 132 युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य निदेशक ललिता और आईएचएम के प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार ने किया। इस दौरान कश्मीरी युवाओं का स्वागत झारखंडी लोकनृत्य झूमर और छऊ से किया गया, जिसके जवाब में कश्मीरी युवाओं ने भी पारंपरिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक मिलन के इस अवसर पर प्रशिक्षण पाकशाला में शेफ रजनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में कश्मीरी युवाओं ने झारखंड के प्रसिद्ध व्यंजन-धुस्का, डुबकी, डुम्बू और चावल की चाय बनाना सीखा। वहीं, कश्मीरी युवाओं ने भी अपनी पारंपरिक कहवा, कुम...