नई दिल्ली, मई 13 -- देशभर में खासकर उत्तर भारत में पारा चढ़ने लगा है। लू और भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। दिल्ली की रेखा सरकार ने बढ़ती गर्मी से राहत दिलाने के लिए खास इंतजाम किया है। सरकार ने यात्रियों और बस से जुड़े कर्मियों की सुरक्षा के लिए दिल्ली के प्रमुख अंतरराज्यीय बस अड्डों पर खास पैकेट बांटने की योजना बनाई है। दिल्ली सरकार ने बढ़ती गर्मी से यात्रियों को राहत देने के लिए कश्मीरी गेट, आनंद विहार और सराय काले खां जैसे प्रमुख अंतरराज्यीय बस अड्डों (आईएसबीटी) पर यात्रियों को ओआरएस के पैकेट बांटने की योजना बनाई है। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली परिवहन अवसंरचना विकास निगम (डीटीआईडीसी) ने गर्मी से जुड़ी बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए पर्चे छपवाने का टेंडर भी जारी किया है। डीटीआईडीसी ने यात्रियों, बस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.