बदायूं, मार्च 22 -- ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2025 का परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी हो गया। जिसमें नगर निवासी कवींद्र कृष्णा पुत्र पुरुषोत्तम गुप्ता ने ऑल इंडिया में 39 वीं रैंक हासिल की है। कवींद्र कृष्णा के गेट 2025 परीक्षा इलैक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग में भारत वर्ष में 39 वीं रैंक हासिल करने पर क्षेत्र व परिजनों में खुशी की लहर है। वर्तमान में ये फिजिक्स वाला एजुकेशन कंपनी नोएडा में ऐसासियेट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। कविंद्र कृष्णा की इस उपलब्धि पर वार्ष्णेय युवा समिति के साहू सवेंद्र,अमित वार्ष्णेय, रेशू गुप्ता, गणेश गुप्ता, मनोज गुप्ता ने मिठाई वितरित कर खुशी जाहिर की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.