बागेश्वर, मई 20 -- गरुड़। छायावादी कवि सुमित्रानंदन पंत को उनकी जंयती पर भावपूर्वक याद किया गया। विवेकानंद विद्या मंदिर गरुड़ में एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साहित्य प्रेमियों ने पंत के साहित्यिक योगदान को याद किया और उनकी कालजई रचनाओं की चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि सुमित्रानंदन पंत ने अपनी रचनाओं के माध्यम से कौसानी को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई। उत्तराखंड के इस खूबसूरत स्थल में जन्मे पंत जी की स्मृति में कौसानी में पंत वीथिका नामक संग्रहालय स्थापित किया गया है, जो विश्व भर के साहित्य प्रेमियों के लिए एक दर्शनीय स्थल बन चुका है। इस संग्रहालय में एक पुस्तकालय भी है, जो पंत के साहित्य को संरक्षित करता है। नंदन सिंह अल्मियां ने आधुनिक युग में सुमित्रानंदन पंत के प्रकृति प्रेम और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता साहित्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.