हरदोई, फरवरी 24 -- हरदोई। कमलेश्वर स्मृति फाउंडेशन द्वारा आयोजित "अनुभूति" कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि वृंदावन से पधारी पूज्या राधा प्रिया ने दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने आध्यात्मिक उद्बोधन में राधा प्रिया जी ने कहा कि "जिन वनों में माली नहीं होते, उनका उजाड़ हो जाता है। अध्यात्म से जीवन के पांच तत्वों को जागृत रखना ही सफलता का मंत्र है।" उन्होंने पूर्वजों और गुरुजनों के सम्मान को जीवन की आधारशिला बताया। स्मृति सम्मान समारोह के अंतर्गत जनपद की मेधावी एवं विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक, शिक्षा, चिकित्सा, खेल एवं पत्रकारिता क्षेत्र की हस्तियों को मोमेंटो व पटका पहनाकर सम्मान प्रदान किया गया। इसके पश्चात आयोजित कवि सम्मेलन में विभिन्न जनपदों से आए कवियों ने काव्य रस की धारा बहाकर श...