प्रयागराज, फरवरी 28 -- शिक्षक नेता महेशदत्त शर्मा की स्मृति में पाण्डेश्वर नाथ धाम पड़िला में शुक्रवार को कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि पूर्व आईएएस प्रकाश मिश्रा, पूर्व सासंद रीता बहुगुणा जोशी रहीं। डॉ. सुधा मिश्रा, कुलदीप कलश, पल्लवी मिश्रा, उत्कर्ष उत्तम सहित अन्य कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कवियों को अतिथियों ने स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में विशिष्टजनों को भी सम्मानित किया गया। आयोजन पूर्व छात्र नेता विश्वविद्यालय इलाहाबाद के आदेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य विजय गौतम, आदिल हमजा, अन्नु सिंह, साहिल, शिव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.